{"_id":"67169095bb0c60650e098543","slug":"balrampur-utraula-ayodhya-bus-service-stopped-problems-increased-balrampur-news-c-99-1-brp1008-116115-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बलरामपुर-उतरौला-अयोध्या बस सेवा बंद, परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बलरामपुर-उतरौला-अयोध्या बस सेवा बंद, परेशानी बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरौला (बलरामपुर)। जिला मुख्यालय से उतरौला-रेहरा बाजार होते हुए अयोध्या जाने वाली बस सेवा बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उतरौला तहसील क्षेत्र के लोगों ने एआरएम को पत्र भेजकर बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई है।
मई 2024 में बलरामपुर से उतरौला-रेहरा बाजार-मनकापुर होते हुए अयोध्या के लिए सीधी रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया था। करीब एक सप्ताह पहले इस रोडवेज बस सेवा को अचानक बंद कर दिया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय के साथ अयोध्या व मनकापुर जाने में निजी व डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। रोडवेज की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि इस मार्ग पर बस सेवा चलाने में आमदनी कम हो रही थी, इससे विभाग को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था। राजस्व घाटा को कम करने के लिए रोडवेज बस की सेवा बंद की गई है।
बस सेवा शुरू कराने की मांग
उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष आदिल हुसैन, लोकतंत्र रक्षक सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी, दीपक चौधरी व सुरेश कश्यप आदि ने अधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें बलरामपुर से उतरौला-रेहरा बाजार-मनकापुर होते हुए अयोध्या के लिए सीधी रोडवेज बस का संचालन शुरू कराने की मांग की गई है।