फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur team became the winner in the divisional cricket competition

मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बलरामपुर टीम बनी विजेता

Wed, 28 Sep 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Balrampur team became the winner in the divisional cricket competition
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से बुधवार को मंडलीय अंडर-14 क्रिकेट (बालक वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माडर्न इंटर कॉलेज के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में बलरामपुर की टीम ने मैच में जीत हासिल की।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गोंडा, बहराइच व बलरामपुर की टीम ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच बलरामपुर व बहराइच के बीच हुआ। टॉस जीतकर बहराइच की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बहराइच टीम निर्धारित 12 ओवर में मात्र 23 रन ही बना सकी। 24 रनों का पीछा करने उतरी बलरामपुर टीम ने आसानी से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

श्रावस्ती की टीम के नहीं पहुंचने पर गोंडा के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन नवंबर में अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में किया जाएगा। इस अवसर पर रामपाल यादव, विवेक रावत, भूषण मिश्र, राहुल यादव, सईद अहमद, मदनलाल, राकेश, उमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed