{"_id":"641c8b7211d33aa2a90181f0","slug":"balrampur-suspended-clean-balrampur-news-c-13-1-144819-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: स्वच्छता में लापरवाही पर पांच निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: स्वच्छता में लापरवाही पर पांच निलंबित
Thu, 23 Mar 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 23 Mar 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान सफाई कार्य में लापरवाही मिलने पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। चार सफाई नायक सहित पांच कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही अन्य को कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोंडा से तुलसीपुर तक सड़क मार्ग से गए थे। उस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के मुख्य मार्ग की सफाई का जायजा लिया। इसमें काफी कमियां पाईं गईं थीं। इस मामले में बुधवार को 13 कर्मियों को नोटिस जारी किया गया था।
एसडीएम सदर पालिका के प्रशासक राजेंद्र बहादुर ने बृहस्पतिवार को चार सफाई नायकों के साथ एक सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि सफाई कार्य की निगरानी के लिए अलग से प्रबंध किए जा रहे हैं। एडीएम डॉ. ज्योति गौतम ने बताया कि एसडीएम से रिपोर्ट ली जा रही है।