{"_id":"641c8afa06d4d5de170f1ec4","slug":"balrampur-suspend-panchayat-officer-balrampur-news-c-13-1-145082-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पात्रों को अपात्र करार देने में दो ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पात्रों को अपात्र करार देने में दो ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
Thu, 23 Mar 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 23 Mar 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ी गड़बड़ी पकड़ में आई है। पात्रों को अपात्र कर आवास से वंचित करने के मामले में बृहस्पतिवार को दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार के निर्देश पर मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विकासखंड श्रीदत्तगंज के ग्राम पंचायत गुलरिहा में प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 पात्रों के पास एक एकड़ जमीन दिखाकर अपात्र कर दिया गया था। जांच कराए जाने पर किसी भी लाभार्थी के पास एक एकड़ जमीन नहीं पाई गई। इस पर ग्राम पंचायत अधिकारी नवीन मिश्र को निलंबित करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विकासखंड हरैया सतघरवा के ग्राम पंचायत अकबरपुर कला में 22 लाभार्थियों व ग्राम पंचायत टेढ़वा में 13 लाभार्थियों को अपात्र कर दिया गया था। जिला कृषि अधिकारी आरपी राना व जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी की जांच में ग्राम पंचायत अकबरपुर कला में 13 लाभार्थी व ग्राम पंचायत टेढ़वा में 20 लाभार्थी पात्र मिले। डीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज वर्मा को निलंबित करते हुए एफआईआर दर्ज करा दी गई है।