फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur-Shravasti-Bahraich road will be six lane

Balrampur News: बलरामपुर-श्रावस्ती-बहराइच मार्ग होगा छह लेन

Mon, 20 Jan 2025 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Balrampur-Shravasti-Bahraich road will be six lane
बलरामपुर के झारखंडी रेलवे क्रासिंग पर लगे जाम में फंसे लोग।-फाइल फोटो
बलरामपुर। बलरामपुर-श्रावस्ती-बहराइच मार्ग को चौड़ा कर सिक्स लेन बनाया जाएगा, अब तक यह सड़क फोरलेन थी। वहीं झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण की मांग पर भी सहमति मिल गई है। श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने इसकी मांग की थी, जिस पर केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन गडकरी ने विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुनील चौधरी ने बताया कि ओवरब्रिज न होने से नगर में हर एक घंटे पर ट्रेन गुजरने के बाद जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। दो दशक से क्षेत्रवासी झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज बनवाए जाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा बलरामपुर-श्रावस्ती-बहराइच मार्ग का चौड़ीकरण करवाए जाने की मांग भी की जा रही थी। क्षेत्रवासियों की मांग पर सांसद ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को 17 दिसंबर 2024 को पत्र सौंपा था। केंद्रीय मंत्री ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था। गत आठ जनवरी 2025 को केंद्रीय मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारी को पत्र भेजकर ओवरब्रिज बनाने तथा सड़क को चौड़ा करने के लिए कार्ययोजना बनाए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

25 मीटर चौड़ी होगी सड़क
बलरामपुर-श्रावस्ती-बहराइच मार्ग अभी 10 मीटर चौड़ा है। छह लेन सड़क का निर्माण होने से लोगों को 25 मीटर चौड़ी सड़क पर आवागमन करने की सुविधा मिलेगी। सड़क के बीच में डिवाइडर का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी
बलरामपुर-श्रावस्ती-बहराइच मार्ग के चौड़ीकरण एवं झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज बनवाए जाने का आश्वासन मिलने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। विनोद कुमार गुप्ता, इरफान खान, संतोष दूबे, राजेंद्र कुमार व मेहताब आदि ने कहा कि बीते कई वर्षों से झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज बनवाने की मांग की जा रही थी। कई बार इसके लिए विभागीय उच्चाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को पत्र भी सौंपा गया था। केंद्रीय मंत्री के आश्वासन के बाद ओवरब्रिज बनने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed