फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur : Respect lost by brother's actions

भाई की करतूतों से खत्म हो गया परिवार का सम्मान

Thu, 27 Aug 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Balrampur : Respect lost by brother's actions
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। आईएसकेपी के अफगानिस्तान व पाकिस्तान के हैंडलर्स के संपर्क में आकर बड़े भाई मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ ने ऐसी गलती की कि पूरा परिवार इसका खामियाजा सालों-साल भुगतेगा। घटना के बाद एक दिन बाजार गये पिता लोगों की छींटाकशी सुनकर बीमार हो गये हैं।
विज्ञापन

यह कहना है अबू यूसुफ के छोटे भाई आकिब खान का।
आकिब इलाहाबाद में हेल्थ एंड सेफ्टी इनवायरमेंट की पढ़ाई कर बंगलुुरू में रहकर एक कंपनी में नौकरी करता है। लॉकडाउन की वजह से इस समय आकिब घर आया है। गुरुवार को बातचीत के दौरान उसने बताया कि परिवार के लोगों को मुस्तकीम के कृत्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। परिवार के लोगों का गांव में काफी सम्मान था लेकिन भाई की करतूतों की वजह से अब अपमान झेलना पड़ रहा है। घटना के दिन से ही परिवार का कोई सदस्य घर से बाहर नहीं निकला है।
विज्ञापन

बीते दिन पिता कफील खान बाजार गये थे तो लोगों ने भाई की करतूतों को लेकर काफी छींटाकशी की। जिसे सुनकर वह बीमार हो गये हैं। भाई की पत्नी अपने चार बच्चों के साथ घर पर ही है। गांव में किसी गाड़ी की आवाज आती है तो पूरा परिवार दहशत में आ जाता है। परिवार के लोग सोचने लगते हैं कि कौन आया है और किस तरह का सवाल करेगा। गांव में अभी भी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकिब का कहना है कि उसके भाई ने जो गुनाह किया है उसकी सजा उसे मिलनी चाहिए। सरकार को भाई की पत्नी तथा चार छोटे बच्चों का ध्यान रखते हुए सजा में थोड़ी रियायत जरूर करनी चाहिए क्योंकि बच्चे मासूम हैं। उनका कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed