फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur Premier League: Majhauwa Bankata and Etiathok's team in the next round

बलरामपुर प्रीमियर लीग : अगले दौर में मझौवा बनकटा व इटियाथोक की टीम

Mon, 23 Dec 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Balrampur Premier League: Majhauwa Bankata and Etiathok's team in the next round
बलरामपुर। जिला स्पोटर्स स्टेडियम में चल रहे आठ दिवसीय बलरामपुर प्रीमियर लीग प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मझौवा बनकट व इटियाथोक की टीमों ने अपना-अपना मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मझौवा टीम के खिलाड़ी विशाल सुल्तानपुरी तथेेेेेेा इटियाथोक टीम के खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

आयोजक मेहताब जमील ने बताया कि सोमवार को पहला मैच मझौवा बनकट बहराइच तथा फाइट क्लब बलरामपुर की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर फाइट क्लब की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मझौवा की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 123 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाइट क्लब की टीम 16 ओवर में 9 विकेट गंवाकर मात्र 70 रन ही बना सकी। मझौवा ने यह मुकाबला 53 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

मझौवा टीम के आलराउंडर विशाल सुल्तानपुरी को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरा मैच केबीएफ इलेवन इटियाथोक तथा अल्तमश हेटर परसपुर टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए परसपुर की टीम ने 16 ओवर में 108 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटियाथोक की टीम ने मात्र 10.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 110 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। इटियाथोक के आलराउंडर मोहम्मद आसिफ को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed