{"_id":"5f1868ec8ebc3e63dd0c0001","slug":"balrampur-police-team-reached-dras-in-search-of-military-officer-balrampur-news-lko531968668","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य अफसर की तलाश में द्रास पहुंची बलरामपुर पुलिस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य अफसर की तलाश में द्रास पहुंची बलरामपुर पुलिस टीम
विज्ञापन
लापता सैन्य अफसर सुबहान अली।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। गत 22 जून को लद्दाख सीमा के द्रास सेक्टर में मार्ग दुर्घटना के दौरान लापता कौवापुर निवासी सैन्य अफसर की तलाश अब बलरामपुर पुलिस टीम भी करेगी। सैन्य अफसर के भाई व बहनोई के साथ तीन सदस्यीय पुलिस टीम मंगलवार रात द्रास पहुंच गई है।
विदित हो कि लापता सैन्य अफसर सुबहान अली का पता एक महीने बाद भी नहीं चल सका है। बीते दिनों परिजनों ने तलाश के लिए 22 जुलाई से घर पर ही भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। डीएम कृष्णा करूणेश तथा एसपी देवरंजन वर्मा सैन्य अफसर के घर पहुंचकर परिजनों से वार्ता की थी।
बुधवार को एसपी ने बताया कि सुबहान अली की तलाश के लिए इंस्पेक्टर इकरार अहमद, सब इंस्पेक्टर अरविंद गुप्ता तथा आरक्षी शाबान अली तथा बहनोई अब्दुल अहद के साथ द्रास भेजा गया है। यह लोग मंगलवार रात द्रास पहुंच चुके हैं। टीम के लोग स्थानीय प्रशासन तथा सैन्य प्रशासन से समन्वय कर सुबहान अली की तलाश करेंगे। तलाश में एक सप्ताह, 15 दिन या एक महीने जितना समय लगेगा टीम वहीं रुकी रहेगी। टीम को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए मैं टीम के संपर्क में बना रहूंगा।