फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur,lepard,fishing cat

Balrampur News: तेंदुए के लिए रखे पिंजरे में कैद हुआ फिशिंग कैट

Fri, 16 Dec 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
balrampur,lepard,fishing cat
बलरामपुर के सोहेलवा वन क्षेत्र अंतर्गत रेहरा बीट में रखवाए गए पिंजरे में फंसी फिसिंग कैट। संवाद - फोटो : BALRAMPUR
पचपेड़वा (बलरामपुर)। दो माह में चार बच्चों की जान ले चुके तेंदुए को पकड़ने के लिए रखवाए गए पिंजरे में बृहस्पतिवार को फिशिंग कैट फंस गई। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फिशिंग कैट को गोरखपुर चिड़ियाघर भेजने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

भाभर रेंज के रेंजर कोटेस त्यागी ने बताया कि रेहरा बीट में कंचनपुर गिद्दहवा एसएसबी कैंप के पास तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। बृहस्पतिवार को इसमें फिशिंग कैट फंस गई। बाद में उसे ट्रैक्टर ट्रॉली से रेंज कार्यालय बीरपुर लाया गया। रेंजर ने बताया कि चीफ अशोक सिन्हा व डीएफओ डॉ. सेम्मारन के निर्देशन में गोरखपुर से टीम आ रही है। इसे गोरखपुर चिड़ियाघर ले जाया जाएगा। जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है। पिंजरा बढ़ाया गया है। साथ ही ट्रैकिंग कैमरे की मदद ली जा रही है। जंगल के आसपास के गांवों में रह रहे लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed