{"_id":"5dc6f9c08ebc3e5b213bbcb2","slug":"balrampur-land-is-associated-with-the-parties-of-ram-janmabhoomi-balrampur-news-lko4913342119","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम जन्मभूमि के पक्षकारों से जुड़ी है बलरामपुर की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम जन्मभूमि के पक्षकारों से जुड़ी है बलरामपुर की जमीन
विज्ञापन
राजेन्द्र सिंह।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। श्री राम जन्मभूमि/बाबरी मस्जिद विवाद में शनिवार को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले में पक्षकारों से बलरामपुर की जमीन भी जुड़ी हुई है। 81 वर्षीय रिटायर्ड बैंक कर्मी राजेन्द्र सिंह इस मामले में पक्षकार हैं। यह मामला राजेन्द्र सिंह के पिता इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील गोपाल सिंह विशारद से जुड़ा हुआ है। वह मामले के मुख्य पक्षकार थे।
राजेन्द्र सिंह के छोटे बेटे शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके परदादा गोपाल सिंह विशारद मूल रुप से आमेर राजस्थान के रहने वाले थे। वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में आजादी के पहले से वकालत करते थे। सन 1949-50 में राम जन्मभूमि मुद्दे पर सिविल जज फैजाबाद के यहां वाद दायर किया था। वाद में उन्होने जन्मभूमि पर पूजा-अर्चना की इजाजत मांगी थी। उनके मुकदमे पर कोर्ट ने उन्हें पूजा की इजाजत देते हुए यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था।
वर्ष 1983 में गोपाल सिंह विशारद की मौत हो गई। उस समय उनके पुत्र राजेन्द्र सिंह बलरामपुर स्थिति भारतीय स्टेट बैंक में प्रबंधक के रुप में तैनात थे। पिता की मौत के बाद न्यायालय में राजेन्द्र सिंह को मामले में पक्षकार मान लिया गया। पिता की मौत के बाद राजेन्द्र सिंह मुकदमे केे पैरवी करने लगे। बीते दिनों जब विवाद के बीच मध्यस्थता की बात आई तो राजेन्द्र सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर यह कहा कि मामले का निर्णय सर्वोच्च न्यायालय सुनवाई के बाद ही करे। इनकी अपील स्वीकार करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
फैसले में गोपाल सिंह विशारद का भी उल्लेख किया गया है और जन्मभूमि पर पूजा करने की इजाजत भी दी गई है। विदित हो कि राजेन्द्र सिंह बलरामपुर नगर के मोहल्ला तुलसीपार्क के स्थाई निवासी हैं। राजेन्द्र सिंह का परिवार यहीं पर रह रहा है। उनकी पत्नी शैला सिंह नगर के लोगों में काफी लोकप्रिय हैं।

गोपाल सिंह विशारद।- फोटो : BALRAMPUR