फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur,Exam,Paper,model

Balrampur News: मॉडल पेपर जारी, विद्यार्थी कर रहे तैयारी

Thu, 15 Dec 2022 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
balrampur,Exam,Paper,model
बलरामपुर। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर विषयवार मॉडल पेपर अपलोड किए गए हैं। विद्यार्थी अपनी जरूरत के हिसाब से इन्हें डाउनलोड करके देख सकते हैं। इससे बच्चों को परीक्षा की तैयारी में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड में दसवीं की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। 30 नंबर के प्रैक्टिकल के अलावा 70 नंबर के सवालों का हल दो उत्तर पुस्तिकाओं पर कराया जाएगा। पहली उत्तर पुस्तिका में परीक्षार्थी 50 अंकों की लिखित परीक्षा देंगे। दूसरी उत्तर पुस्तिका ओएमआर शीट होगी। 20 अंकों वाली इस शीट पर परीक्षार्थी को 20 बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर देना होगा। परीक्षार्थी यह उत्तर प्रतियोगी परीक्षा की तरह सही उत्तर वाले गोले को पेन से ब्लैक करके देंगे।
विज्ञापन

20475 परीक्षार्थी ओएमआर पर देंगे परीक्षा
बोर्ड परीक्षा-2023 में हाईस्कूल में परीक्षा देने के लिए जिले से कुल 20475 बच्चों ने आवेदन किया है। इसमें 20,347 ने संस्थागत व 128 बच्चों ने व्यक्तिगत (प्राइवेट) आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएमआर शीट पर कराया पूर्वाभ्यास
सदर ब्लॉक के राजकीय हाईस्कूल मधवाजोत में बुधवार को हाईस्कूल के विद्यार्थियों को ओएमआर शीट के मॉडल पेपर पर परीक्षा देने का पूर्वाभ्यास कराया गया। इंचार्ज मधुलिमा ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के 67 विद्यार्थी 10वीं की परीक्षा देंगे। शिक्षक हेमंत कुमार यादव व संजय कुमार ने उन्हीं परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट भरने का अभ्यास कराया है।

मॉडल पेपर के आधार पर करें प्रैक्टिस
सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए मॉडल पेपर के आधार पर पूर्वाभ्यास कराने को कहा गया है। गोविंदराम, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed