फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur enhanced by the revamped look of Ghantaghar, Atal Chowk, and Azad Park

Balrampur News: घंटाघर, अटल चौक और आजाद पार्क के नए स्वरूप से संवरा बलरामपुर

Sun, 16 Aug 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 16 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Balrampur enhanced by the revamped look of Ghantaghar, Atal Chowk, and Azad Park
फोटो-44-बलरामपुर के आजाद पार्क मूर्ति का लोकार्पण करते लोग ।-स्रोत : आयोजक
बलरामपुर। नगर के विकास और सुंदरीकरण को रविवार को दो महत्वपूर्ण सौगात मिलीं। चौक बाजार में नवनिर्मित घंटाघर अटल चौक तथा संतोषी माता मंदिर के निकट आजाद पार्क के पुनर्विकास, सुंदरीकरण और प्रतिमा स्थापना कार्य का समारोहपूर्वक लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

घंटाघर अटल चौक का लोकार्पण देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर के महंत मिथलेश नाथ योगी, सदर विधायक पल्टूराम और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने किया। अतिथियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा और नगरवासियों के सहयोग से तैयार यह चौक शहर के विकास और बदलती तस्वीर का प्रतीक बनेगा। इससे प्रमुख बाजार क्षेत्र की सुंदरता और व्यवस्था को नया स्वरूप मिला है।
विज्ञापन

आजाद पार्क के पुनर्विकास कार्य का भी लोकार्पण किया गया। सुंदरीकरण और नव निर्माण से ऐतिहासिक पार्क को नई पहचान मिली है। अतिथियों ने कहा कि आजाद पार्क स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इसका नया स्वरूप नई पीढ़ी को इतिहास और देशभक्ति से जोड़ने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में संत सर्वेश जी महाराज, आरएसएस के विभाग कार्यवाह सौम्य अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा, डीपी सिंह बैस, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य समेत सभासद, अधिकारी, कर्मचारी और व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed