फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur,DM

नवागत डीएम ने संभाला कार्यभार

Mon, 01 Aug 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
balrampur,DM
फोटो-15-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में कार्यभार ग्रहण करते नवागत डीएम डॉ. महेंद्र कुमार - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नवागत आईएएस डॉ. महेंद्र कुमार ने रविवार को डीएम का पदभार संभाल लिया है। एक अगस्त को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों के साथ वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

आईएएस डॉ. महेंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचकर जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर किया और कार्यभार ग्रहण करने की औपचारिकता पूरी की। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत डीएम ने प्राथमिकता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में चलाई जा रही केंद्र व प्रदेेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जाएगा। जन समस्याओं का निस्तारण समयबद्घ व गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाएगा।

डॉ. महेंद्र कुमार वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह कानपुर नगर में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत रहें। शासन ने उन्हें बलरामपुर जिले का डीएम बनाया है। डीएम के पहुंचने पर सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, एडीएम राम अभिलाष, एडीएम न्यायिक ज्योति गौतम, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार, एसडीएम तुलसीपुर मंगलेश दूबे, एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा, एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह यादव व पीडी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव आदि ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed