फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur city surrounded on three sides, increased troubles

खतरे से 40 सेंटीमीटर ऊपर बहर रही राप्ती, कई गांवों में बाढ़

Tue, 17 Aug 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Balrampur city surrounded on three sides, increased troubles
बलरामपुर के मथुरा-कोड़री मार्ग पर भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। खतरे के निशान से राप्ती नदी अभी भी 40 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। कई गांवों में बाढ़ का कहर लोगों पर टूट रहा है। बाढ़ के पानी से बलरामपुर शहर तीन तरफ से घिर गया है।
विज्ञापन

नगर के लोगों की बाढ़ के पानी से दुश्वारियां बढ़ गई है। प्रशासन की तरफ से तीनों तहसीलों में लोगों को बाढ़ का पानी पार करने के लिए 121 नावें भेजी गई हैं। जिला व तहसील स्तर पर संचालित बाढ़ कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

राप्ती नदी का जलस्तर मंगलवार को तीन बजे 105.020 मीटर रिकार्ड किया गया जो खतरे के निशान 104.620 मीटर से 40 सेंटीमीटर ऊपर है। सदर तहसील के ललिया कोड़री मार्ग पर छिन्ने नाला व लौकहवा के पास डिप पर बाढ़ का पानी बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को नाव से पार कराया जा रहा हैं। कोडरी मथुरा मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाढ़ पार कराने के लिए 100 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है।
कोड़री, बढ़ईपुरवा, उपाध्यायपुरवा, झौहन्ना, काशीपुर, लौकहवा, लालपुर फगुईया, गोसाईपुरवा, कुर्मीपुरवा, कल्यानपुर, इटहिया, नरायनापुर, पिठ्ठा, साखीरेत, रजगढ़वा व पतझी सहित कई गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें तबाह हो गई हैं।
दतरंगवा डिप पर बाढ़ का पानी होने से गौरा चौराहा के लोगों को नाव से रास्ता पार करना पड़ रहा हैं। इस क्षेत्र में भी सैकड़ों एकड़ की फसलें तबाह हो गई है। उतरौला तहसील में भी राप्ती नदी के बाढ़ की तबाही है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि उतरौला तहसील के रजाईडीह, अल्लादीनडीह, चाईडीह, निर्भयाडीह, नंदौरी, ढक्कनडीह, वजीरगंज, भरवलिया, हैदरडीह, ऐलनपुर, मझारी तप्पाबांक, सदर तहसील के कल्यानपुर, लालपुर फगुईया, गोसाईपुरवा और तुलसीपुर तहसील के पूरेछीटन, बुढ़ंतपुर, साखीरेत, बरगदही, दरिहारपुर के मजरा सुगानगर, महरी, वीरपुर व थरुआ थरूनिया आदि गांव बाढ़ की चपेट में है।
जहां नावें उपलब्ध करा दी गई है। डिपों को पार कराने में अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बलरामपुर जिला मुख्यालय भी बाढ़ की चपेट में आ गया है।
तुलसीपुर, गोंडा व उतरौला मार्गो के आसपास बाढ़ का पानी भरा हुआ है। शहर तीन तरफ से बाढ़ से घिरा हुआ है जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर जाने से लोग परेशान है। सदर विधायक पल्टूराम ने बाढ़ प्रभावित कई गांवों का भ्रमण कर जायजा लिया और प्रभावित लोगों को तत्काल मदद पहुंचाने का प्रशासन को निर्देश दिया।
डीएम श्रुति ने जिला व तहसील स्तर पर बाढ़ पीड़ितों की मदद पहुंचाने के लिए कंट्रोल रूम संचालित करा दिया है। जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 05263-236250, 9170277336, 8960010336 व 1077 पर फोन करके समस्या का निराकरण कराया जा सकता है।

इसी तरह से तहलीलों में भी कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे है। सदर तहसील में 9919526108, उतरौला तहसील में 9517014722, 9454416061 व 9839528846 और तुलसीपुर तहसील में 9454416070 व 9839008118 पर संपर्क कर सकते है। कंट्रोल रूम नंबरों पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का डीएम ने प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed