फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur,Child,Jungle,dead

घर से निकले बालक को तेंदुए ने मार डाला

Fri, 09 Sep 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
balrampur,Child,Jungle,dead
फोटो-10-अमन चौधरी-फाइल फोटो - फोटो : BALRAMPUR
पचपेड़वा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुर कोडर गांव में गत बृहस्पतिवार रात 12 वर्षीय बालक को जंगली जानवर ने मार डाला। परिजनों तथा ग्रामीणों के मुताबिक हमलावर जानवर तेंदुआ था। वहीं वन विभाग तथा पुलिस जानवर का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

विशुनपुर कोडर निवासी मोहन चौधरी का बेटा अमन चौधरी (12) बृहस्पतिवार रात गांव के बाहर रहने वाली बड़ी मां गुलाबा देवी के घर गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पता चला कि अमन बड़ी मां के घर भी नहीं पहुंचा है। तलाश के दौरान अमन का शव झाड़ी के पास खून से लथपथ मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अमन को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है। एसपी राजेश सक्सेना ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस तथा वन विभाग की टीम पता लगाने में जुटी है कि हमला करने वाला जानवर कौन था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed