फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur chairman took command of the city after purification from Gangajal

Balrampur News: गंगाजल से शुद्धीकरण के बाद बलरामपुर चेयरमैन ने संभाली शहर की कमान

Tue, 30 May 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 30 May 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Balrampur chairman took command of the city after purification from Gangajal
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व परिषद कार्यालय में गंगाजल का छिड़काव कराकर शुद्धीकरण किया गया। सुंदरकांड व दुर्गा शप्तसती पाठ व हवन के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कार्यालय में बैठकर शहर की कमान संभाली।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बलरामपुर परिसर में सुबह 10 बजे 11 पुरोहितों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए सुंदरकांड व दुर्गा शप्तसती का पाठ किया। इसके बाद पुरोहितों ने धार्मिक अनुष्ठान में शुभ माने जाने वाले आम के पल्लव द्वारा 11 लीटर गंगाजल से कार्यालय परिसर का शुद्धीकरण किया। हवन के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कार्यभार ग्रहण कर कमान संभाली। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उदासीन संगत गेल्हापुर के महंत बृजानंद जी महराज, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, पूर्व चेयरमैन कुसुम चौहान, डीपी सिंह, संजय शर्मा, संजय शुक्ल व संदीप उपाध्याय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन दिन में मोटर ठीक कराने का आश्वासन
बलरामपुर चेयरमैन के कार्यभार संभालते ही खलवा मोहल्ला निवासी सत्यप्रकाश शुक्ल, मोनू दूबे व राजप्रकाश आदि लोग शिकायत लेकर पहुंच गए। बताया कि मोहल्ले में स्थित पानी की टंकी का मोटर व कुंजी आठ माह से खराब है। बिजली चली जाने के बाद मोहल्ले में पानी नहीं आता है। लोग पानी के लिए तरस जाते हैं। अध्यक्ष ने तीन दिन के भीतर मोटर ठीक कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधूरे संसाधनों के बीच गैसड़ी के अध्यक्ष ने शुरू किया काम
जिले में नवगठित गैसड़ी नगर पंचायत का अपना कोई भवन नहीं है। बिना संसाधन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रिंस वर्मा ने पंचायत भवन में कार्यभार ग्रहण किया। पंचायत भवन स्थित कार्यालय में न तो पर्याप्त संख्या में मेज व कुर्सियां हैं और न ही कंप्यूटर आदि उपलब्ध हैं। पूरे परिसर में घास- झाड़ियां व कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। यहां न तो पेयजल के लिए हैंडपंप की सुविधा है और न ही खिड़कियों में शीशे लगे हैंं। अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही कार्यालय को व्यवस्थित कर लिया जाएगा। पंचायत भवन से निकलकर अध्यक्ष ने वार्डों का भ्रमण करते हुए वहां साफ-सफाई की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed