फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur chairman issued helpline number

Balrampur News: बलरामपुर चेयरमैन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Sun, 04 Jun 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 04 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Balrampur chairman issued helpline number
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कार्यभार ग्रहण करने बाद एक वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने नगर वासियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। पहले दिन कई नगरवासियों ने हेल्पलाइन नंबर 1533 पर डायल कर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव प्रचार के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने नगरवासियों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी करने का वादा किया था। अपने वादे को पूरा करते हुए उन्होंने रविवार को नगर पालिका परिषद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1533 जारी कर दिया। नगरवासी इसपर नगर नालिका के संबंधित कोई भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नगरवासियों की सुविधा के लिए प्रदेश मुख्यालय पर पहल करते हुए नगर पालिका के लिए चार डिजिट का हेल्पलाइन नंबर शुरू कर दिया गया है। नगरवासी साल के 365 दिन इस नंबर पर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। उनका शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। चेयनमैन ने कहा कि 90 दिनों के भीतर नगर की अधिकांश समस्याएं दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन इन लोगों ने दर्ज कराई शिकायत
नगर के टेढ़ी बाजार निवासी रिंकू शुक्ला ने हेल्पलाइन पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई। कहा कि उनके मोहल्ले में माली टोला की ओर जाने वाली पानी की पाइपलाइन को अबतक दिपवा बाग जाने वाली मुख्य पाइप से जोड़ा नहीं गया है। जिससे मोहल्लेवालों को पानी नहीं मिल पा रहा है। नगर के नई बस्ती में रहने वाली रोली साहू व खलवा मोहल्ले में रहने वाले अनुराग ने हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर दाखिल खारिज आवेदन लंबित होने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed