{"_id":"6abc95664d9b1e6972071373","slug":"balrampur-car-and-bolero-collide-with-truck-on-highway-mother-and-son-killed-wife-injured-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: हाईवे पर ट्रक से कार और बोलेरो की भिड़ंत, मां-बेटे की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: हाईवे पर ट्रक से कार और बोलेरो की भिड़ंत, मां-बेटे की मौत, पत्नी घायल
Wed, 30 Sep 2026 10:21 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 30 Sep 2026 10:21 AM IST
सार
दुर्घटना में कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बोलेरो में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं। ट्रक सामने से आ रही कार से टकराया और फिर एक बोलेरो पीछे से ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
ट्रक में पीछे से टकराई कार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच-तुलसीपुर हाईवे पर कालीथान गांव के पास सोमवार सुबह ट्रक की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद पीछे से आ रही बोलेरो भी ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बोलेरो में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं।
विज्ञापन
संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के लोहिकार गांव निवासी श्याम नरायन (45) अपनी 60 वर्षीय मां कैलाशी देवी और पत्नी वंदना चौधरी (45) के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से इलाज के लिए लखनऊ जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब सात बजे उनकी कार तुलसीपुर से आगे कालीथान गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राहत: शराब से खराब लिवर के ठीक होने की जगी उम्मीद, चूहों पर हुए अध्ययन में मिले प्रमाण
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी एमएलसी चुनाव: भाजपा ने चला ब्राह्मण दांव, साधे एक तीर से कई निशाने; यूजीसी मुद्दे को बैलेंस करने की कोशिश
हादसे के तुरंत बाद पीछे से आ रही बोलेरो भी अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गई। कुछ ही देर में मौके पर तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़े थे। आसपास के लोगों की मदद से कार सवार घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद श्याम नरायन और उनकी मां कैलाशी देवी को मृत घोषित कर दिया।
सीओ नगर अभिषेक सिंह ने बताया कि वंदना चौधरी की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां उन्हें भेज दिया गया है। महुली थाना पुलिस के माध्यम से मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन