Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur: Bikes collide head-on; two youths killed

बलरामपुर: आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, दो युवकों की मौत, दो परिवारों को मिला कभी न भरने वाला जख्म

Sun, 29 Nov 2026 07:02 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, (महराजगंज तराई/ललिया) बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, (महराजगंज तराई/ललिया) बलरामपुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 29 Nov 2026 07:02 PM IST
सार

महराजगंज तराई क्षेत्र के शिवचरनडीह गांव के पास हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हेलमेट नहीं पहनने के कारण युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। दोनों की मौत उपचार के दौरान हुई।

विज्ञापन
Balrampur: Bikes collide head-on; two youths killed
मृतक मोनू कुमार व खलीलुर्रहमान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महराजगंज तराई क्षेत्र में शनिवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान खलीलुर्रहमान (20) और मोनू गौतम (40) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों दिवंगत युवक हेलमेट नहीं पहने थे।

विज्ञापन


महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के जयनगरा पाटेश्वरी नगर निवासी खलीलुर्रहमान शनिवार रात गांव के ही आरिफ (25) के साथ बाइक से महराजगंज तराई बाजार जा रहे थे। शिवचरनडीह गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर ललिया थाना क्षेत्र के इटहिया गांव निवासी मोनू गौतम और राजकुमार (27) सवार थे।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में आरिफ को बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि राजकुमार का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मासूम बेटों के सिर से उठा पिता का साया
शनिवार रात हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में दिवंगत खलीलुर्रहमान और मोनू गौतम के घरों में रविवार को मातम पसरा रहा। दोनों परिवारों के लिए यह हादसा कभी न भरने वाला जख्म दे गया। जयनगरा पाटेश्वरी नगर निवासी खलीलुर्रहमान करीब एक माह पहले ही हैदराबाद से घर लौटे थे। परिवार को उम्मीद थी कि बेटा कुछ समय घर पर बिताने के बाद अपने भविष्य की राह बनाएगा, लेकिन शनिवार रात हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। उनके निधन की खबर मिलते ही पिता जैनुल्ला, मां सालिया, भाई नसरुल्ला और छोटकऊ के साथ बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


वहीं, इटहिया गांव निवासी मोनू गौतम के निधन से उनके परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बेटों को छोड़ गए हैं। सात वर्षीय दीपांशु और तीन वर्षीय कृष्णा के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार के सामने अब बच्चों की परवरिश और उनके भविष्य की जिम्मेदारी का सवाल खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed