फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur,ban,plastic

कारोबार में प्लास्टिक के उत्पादों का न करें प्रयोग

Sat, 02 Jul 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
balrampur,ban,plastic
फोटो-2-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते एडीएम राम अभिलाष।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को उद्योग बंधुओं की जिला स्तरीय बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम ने की। एडीएम ने सभी कारोबारियों से अपील किया कि अपने कारोबार में प्लास्टिक के उत्पादों का प्रयोग न करें। कौशल विकास मिशन के कार्यक्रमों की समीक्षा कर सौ दिन में वृृहद मेला लगाकर प्रशिक्षित बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम ने कहा कि युवा बेरोजगारों को विभिन्न ट्रेेडों में प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें बेहतर कारोबार करने और निजी कंपनियों में नौकरी दिलाने में सहयोग करें। व्यापारियों, दुकानदारों व आम जनमानस से एडीएम ने अपील किया कि पॉलीथिन का उपयोग न करें। औद्योगिक संस्थानों के रख-रखाव के साथ विद्युत भार स्वीकृति, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, वित्त पोषण सहायता योजना, निवेश मित्र पोर्टल, एकल मेज व्यवस्था व सिंगल विंडों योजना की एडीएम ने गहन समीक्षा कर जिम्मेदारों को दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शासन ने 100 दिनों में कराए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कार्ययोजना में एक बृहद ऋण मेला कराया जाएगा। बैंकों के माध्यम से एक हजार लोगों को ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मेले में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, माटी कला, मुद्रा व स्टैंडअप योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को ऋण मुहैया कराए जाएंगे। बैठक में एलडीएम आदित्य रंजन, वाणिज्य कर अधिकारी डॉ. इम्तियाज खान, दानिश व जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल रमेश पहवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed