फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur

वकीलों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Sat, 16 Apr 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
balrampur
बलरामपुर। तहसीलदार एवं तहसील कर्मियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दिया है। वकीलों ने तहसीलदार व उनके पेशकारों के स्थानान्तरण की मांग की है। स्थानान्तरण न होने तक वकीलों ने न्यायिक कार्य न करने का निर्णय लिया है। मांगे पूरी न होने तक वकील बैनामा कार्य भी नहीं करेंगे।
विज्ञापन

बार संघ अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर शनिवार को वकीलों के साथ बैठक की। बैठक में तहसीलदार व उनके पेशकारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दिया। बार संघ अध्यक्ष ने कहा कि उतरौला तहसीलदार व उनके दोनों पेशकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। यह लोग न्यायिक प्रक्रिया का खुलेआम मजाक उड़ा रहे हैं। वादकारियों से हर कार्य के लिए मनमाने ढंग से धन उगाही की जा रही है। यह लोग वादकारियों के साथ अच्छा व्यवहार भी नहीं करते हैं।
विज्ञापन

तहसील के अधिकांश कर्मचारी 10 वर्ष से अधिक समय से यहीं पर जमे हुए हैं। स्थानान्तरण न होने के कारण इनकी कार्यशैली दिन प्रतिदिन भ्रष्ट होती जा रही है। वादकारियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। वकीलों ने तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके स्थानान्तरण की मांग की। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही तहसीलदार सहित पिछले 10 वर्षों से एक ही स्थान पर कार्य कर रहे तहसीलकर्मियों का स्थानान्तरण न किया गया तो वकील अपना हड़ताल जारी रखेंगे। स्थानान्तरण न होने तक सभी वकील न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस दौरान रजिस्ट्री कार्यालय का कार्य भी ठप रहेगा। वकील बैनामा कार्य भी नहीं करेंगे। इस अवसर पर बार संघ महामंत्री अखिलेश सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता राम प्रताप चौधरी, बब्लू सिंह, अमित श्रीवास्तव, आलोक गुप्ता, निजाम अंसारी, लाल जी तिवारी, इजहारूल हसन, महेंद्र प्रताप व मोहम्मद असगर सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed