फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur

सिरफिरे आशिक ने लड़की व उसके पिता को किया मरणासन्न

Tue, 05 Apr 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
balrampur
बलरामपुर। परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा तथा उसके पिता को सिरफिरे युवक ने अपने साथी के साथ लोहे के रॉड से ताबड़तोड़ हमला करके मरणासन्न कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सिरफिरे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति सोमवार को अपनी बेटी को दूसरी पाली की यूपी बोर्ड परीक्षा दिलाने ले गए थे। शाम को परीक्षा दिलाकर लौटते समय नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरिया रानीजोत के पास देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समगरा निवासी अभिषेक सिंह व उसके साथी ने पिता-पुत्री को रोककर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ प्रहार से पिता-पुत्री लहूलुहान हो गए। आसपास के लोगों के जुटने पर दोनों आरोपी भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अभिषेक सिंह अक्सर उनकी बेटी से छेड़छाड़ करता था। वो अभिषेक को पास नहीं फटकने देती थी, इस वजह से वह नाराज रहता था। आशंका है कि इसी के चलते उसने पिता-पुत्री पर हमला किया।
विज्ञापन

देहात कोतवाल विद्यासागर वर्मा ने बताया कि पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर अभिषेक सिंह व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर लोहे का रॉड बरामद कर लिया गया है। अभिषेक के साथी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed