फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur

अग्निकांड में 34 घर जले, 10 मवेशी मरे

Tue, 05 Apr 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
balrampur
बलरामपुर। हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के मोतीपुर कला गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में 34 परिवारों की घर गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग में जलने से दस बकरियों की मौत भी हो गई। आग बुझाते समय एक व्यक्ति झुलस गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर फायर सर्विस की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मोतीपुर कला निवासी अलखराम के घर में मंगलवार दोपहर तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। पछुवा हवा के बीच आग ने देखते ही देखते भैयाराम, मुंशीलाल, अमरिका प्रसाद, गोरेलाल, तिलकराम, दान बहादुर, भोले, सियाराम, विश्वनाथ, मनोज कुमार, धर्मराज, काशीराम, गंगाराम, राम सागर, श्रवण कुमार, रामचंद्र, गोली नाई, बड़का, तुलसीराम, ननकऊ वर्मा, बाबूराम समेत 34 लोगों के घरों को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

आग बुझाते समय गोली नाई झुलसकर घायल हो गए। निजी डाक्टर के यहां उनका चल रहा है। आग में जलकर अलखराम की आठ तथा बड़का की दो बकरियां मर गईं। सभी 34 लोगों की घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना पाकर तुलसीपुर फायर स्टेशन के प्रभारी मनोज कुमार मिश्र, फायरमैन अभय पांडेय व अखिलेश आदि तुरंत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर ने हलका लेखपाल हरिश्चंद्र सिंह को क्षति का आंकलन कर पीड़ितों को तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed