फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur 294 vidhan sabha 2022 balrampur vidhan sabha 2022

सपा ने पुराने चेहरों पर जताया भरोसा

Thu, 27 Jan 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
balrampur 294 vidhan sabha 2022  balrampur vidhan sabha 2022
फोटो-10-जगराम पासवान - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। लगातार चल रही अटकलों के बीच समाजवादी पार्टी ने जिले की दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव तथा बलरामपुर सदर (सुरक्षित) सीट से पूर्व विधायक जगराम पासवान पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन

गैसड़ी सीट से सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। मूलरूप से बलरामपुर नगर के रहने वाले हैं। इन्होंने 1980 से गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र को अपना राजनीतिक कार्य क्षेत्र बनाया है। वर्ष 1993, 2002 तथा 2012 में यह सपा के टिकट पर यहां से विधायक बने थे। सपा की पिछली दो सरकारों में वह राज्यमंत्री का दायित्व भी निभा चुके हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वह मामूली अंतर से तीसरे स्थान पर रहे थे। इस सीट पर 2017 में भाजपा के शैलेश कुमार सिंह शैलू ने बसपा के अलाउद्दीन खां को हराया था।
विज्ञापन

बलरामपुर सदर (सुरक्षित) सीट से प्रत्याशी बने पूर्व विधायक जगराम पासवान के पूर्वज मूलरूप से गोंडा जिले के राजापुर गांव निवासी हैं। भट्ठा व्यवसायी जगराम पासवान ने बलरामपुर के कांदभारी में निवास बनाया है। वर्ष 2012 के चुनाव में इन्होंने सपा प्रत्याशी के रूप में भाजपा के पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री को हराया था। वर्ष 2017 के चुनाव में बलरामपुर सदर सीट सपा-कांग्रेस गठबंधन के चलते कांग्रेस के खाते में चली गई थी। इस सीट पर कांग्रेस ने शिवलाल को अपना उम्मीदवार बनाया था। टिकट कटने के बाद भी पूर्व विधायक सपा के सच्चे सिपाही के रूप में कार्य करते रहे। इस चुनाव में एक बार फिर पार्टी ने इनके ऊपर विश्वास जताते हुए इन्हें उम्मीदवार बनाया है।

फोटो-11-डॉ. एसपी यादव

फोटो-11-डॉ. एसपी यादव- फोटो : BALRAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed