{"_id":"691220801b2d8252470f49b9","slug":"baba-pathan-of-deva-defeated-shera-of-rajasthan-balrampur-news-c-99-1-brp1010-136737-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: देवा के बाबा पठान ने राजस्थान के शेरा को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: देवा के बाबा पठान ने राजस्थान के शेरा को दी पटखनी
विज्ञापन
देवा के बाबा पठान ने राजस्थान के शेरा को दी पटखनी
महराजगंज तराई। बस स्टॉप चौराहा मैदान में अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग हिस्सों के नामी पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेंच से दर्शकों का दिल जीत लिया। दस दिन तक चले इस आयोजन में अखाड़े में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।
मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी और विशिष्ट अतिथि प्रधान प्रतिनिधि गणेश प्रसाद सोनी ने अखाड़े में पहुंचे पहलवानों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल ग्रामीण खेल संस्कृति को जीवित रखते हैं बल्कि युवाओं को अनुशासन और फिटनेस के लिए प्रेरित भी करते हैं। अयोध्या से आए बाबा लाड़ी पहलवान ने अपने शानदार खेल से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने चंडीगढ़ के सोनू पहलवान को पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
वहीं, देवा शरीफ के बाबा पठान और राजस्थान के शेरा पहलवान के बीच हुआ मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। बाबा पठान ने अपने शानदार दांव से शेरा को पटखनी देकर विजय हासिल की, जिसके बाद मैदान जयकारों से गूंज उठा। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड, राजस्थान, अयोध्या, बहराइच, सिवान और देवा शरीफ सहित देश के विभिन्न हिस्सों से पहलवानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
प्रत्येक मुकाबले में दर्शकों ने तालियों और नारेबाजी से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। दंगल जैसी पारंपरिक प्रतियोगिताएं भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। ये न केवल खेल भावना को बढ़ाती हैं, बल्कि समाज में एकता का संदेश भी देती हैं। दंगल कार्यक्रम में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी पहलवानों के दांव देखकर रोमांचित हुए। इस मौके पर प्रवेश मिश्रा, बृजेश पांडेय, रामखेलावन, राकेश खन्ना वर्मा, मंगलदेव सिंह, डीपी राणा, कल्लू आदि मौजूद रहे।