फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Baba Lodi wrestler became the overall champion in Dangal

Balrampur News: दंगल में बाबा लॉडी पहलवान बने ओवरऑल चैंपियन

Tue, 31 Dec 2024 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Baba Lodi wrestler became the overall champion in Dangal
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक के सरायखास बाजार में चल रहे दो दिवसीय दंगल का समापन मंगलवार को हुआ। दंगल में अयोध्या हनुमानगढ़ी के बाबा लॉडी पहलवान ओवरऑल चैंपियन बने। नेपाल के लकी थापा पहलवान उपविजेता रहे।
विज्ञापन

दूसरे दिन की कुश्ती का शुभारंभ उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा के प्रतिनिधि शशांक वर्मा व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रेहरा बाजार शानू सिंह ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया। पहली कुश्ती में कलियर शरीफ के वकार पहलवान ने सोनीपत के मोंटी पहलवान को कमर कैंची दांव से पटखनी देकर जीत हासिल की। दूसरी कुश्ती में नेपाल के लकी थापा पहलवान ने सहारनपुर के कलुवा पहलवान को इरानी दांव से हराया।
विज्ञापन

तीसरी कुश्ती में सहारनपुर के प्रवेश पहलवान ने मुन्ना पहलवाल हरियाणा को पटखनी दी। चौथी कुश्ती में पंजाब के विक्की पहलवान ने हरियाणा के मुन्ना पहलवान को हराया। पांचवे मुकाबले में अयोध्या हनुमानगढ़ी के बाबा लॉडी पहलवान ने पंजाब के जग्गा सिंह पहलवान को कैंची दांव से पटखनी दी। छठी कुश्ती में दिल्ली के प्रवीन पहलवान ने हरियाणा के कल्लू पहलवान को हराया। सातवें मुकाबले में सरायखास के काले पहलवान और हरियाणा के मुन्ना पहलवान का मुकाबला बराबरी पर छूटा। फाइनल मुकाबला हनुमानगढ़ी अयोध्या के बाबा लॉडी पहलवान और नेपाल के लकी थापा पहलवान के बीच हुआ। बाबा लॉडी पहलवान काली जंग दांव से लकी थापा पहलवान को पटखनी देकर ओवरऑल चैंपियन बने। दंगल के विजेता बाबा लॉडी पहलवान को 51 हजार व उपविजेता लकी थापा पहलवान को 31 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर आयोजक गंगा राम वर्मा व चंद्रहास सिंह सहित तमाम दंगल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed