फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Baba Fakir defeated Shera Pehlwan with the Sakhi move.

Balrampur News: बाबा फकीर ने सखी दांव से शेरा पहलवान को किया परास्त

Sat, 07 Feb 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Baba Fakir defeated Shera Pehlwan with the Sakhi move.
पचपेड़वा के विशुनपुर टनटनवा में आयोजित दंगल में पटखनी देते पहलवान। संवाद
गैसड़ी। पचपेड़वा क्षेत्र के बिशुनपुर टंटनवा स्थित निमरा पब्लिक स्कूल मैदान में दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का रोमांचक आगाज हुआ। देश-विदेश के नामी पहलवानों की मौजूदगी से अखाड़ा जोश और उत्साह से भर उठा। हरियाणा, बरेली, कलियर शरीफ, हस्तिनापुर, दिल्ली, सहारनपुर, देहरादून समेत नेपाल से आए पहलवानों ने अपने दम-खम और तकनीकी दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सबसे रोमांचक मुकाबला रहा कलियर शरीफ के बाबा फकीर और बरेली के शेरा पहलवान के बीच का रहा। दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि शकील अहमद, डॉ. गयासुद्दीन खान और आजिर खान ने किया। उद्घाटन के साथ ही मुकाबलों की शृंखला शुरू हो गई और अखाड़ा रोमांच से भर गया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला बरेली के अंकित पहलवान और जम्मू के गनी पहलवान के बीच हुआ। गनी ने तेज निकाल दांव लगाते हुए शानदार जीत दर्ज की। दूसरी कुश्ती हस्तिनापुर केविनोद पहलवान और कलियर शरीफ के बाबा फकीर के बीच रही, जिसमें बाबा फकीर ने दमदार पटखनी देकर बाजी मारी। तीसरे मुकाबले में सहारनपुर के मोहम्मद वकार और दिल्ली के मोंटी ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन अंत तक कोई निर्णायक बढ़त नहीं बन सकी और मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी कुश्ती मेरठ के बबलू और हस्तिनापुर के बबलू के बीच हुई, जहां दोनों पहलवानों ने शानदार बचाव दिखाया और मुकाबला ड्राॅ रहा। पांचवें मुकाबले में तिलकहनी निवासी स्थानीय पहलवान शफीक अहमद और देहरादून के धर्मेंद्र के बीच करीब 10 मिनट तक जोरदार भिड़ंत चली, पर नतीजा बराबरी रहा। दंगल के दौरान ग्रामीण खेल संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी। इस अवसर पर आयोजक एवं प्रबंधक फैजुल मदार, अध्यक्ष डॉ. इश्तियाक अहमद, उपाध्यक्ष इरफान खान, व्यवस्थापक समीउल्लाह खान, शमसुद्दीन खान, संजय कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे। दूसरे दिन भी कई बड़े और निर्णायक मुकाबलों को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed