फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ayurveda

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाई गई भगवान धन्वंतरि की जयंती

Tue, 02 Nov 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
ayurveda
फोटो-8-बलरामपुर में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर राज्यमंत्री को धन्वन्तरि भगवान का चित्र भेंट करत? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस (भगवान धन्वंतरि जयंती) सोमवार की शाम आयुर्वेद परिषद शाखा बलरामपुर(अवध प्रांत) की तरफ से बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री पल्टूराम ने किया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी के माध्यम से वरिष्ठ चिकित्सकों ने आयुर्वेद पद्घति से इलाज की विशेषता भी बताई।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस (भगवान धन्वंतरि जयंती) हर साल धनतेरस के दिन मनाया जाता है। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद और आरोग्य का देवता माना गया है। मान्यताओं के अनुसार भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी। समुद्र मंथन से निकले भगवान धन्वंतरि के हाथों में कलश था। इसी वजह से दिवाली के दो दिन पहले भगवान धन्वंतरी के जन्मदिन को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में आयुर्वेद के देवता कहे जाने वाले भगवान धन्वंतरि के जन्मदिन यानी धनतेरस के दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्व आयुर्वेद परिषद अवध प्रांत चिकित्सक प्रकोष्ठ प्रभारी डा. प्रांजल त्रिपाठी ने आयुर्वेद परिषद के बारे में विस्तृत जानकारी दी। क्षेत्रीय आयुर्वेद यूनानी अधिकारी डा. दिग्विजय नाथ एवं वरिष्ठ सर्जन डा. प्रमोद श्रीवास्तव ने आयुर्वेद पद्घति से बेहतर इलाज की विशेषता के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. देवेश चन्द्र श्रीवास्तव ने किया। डॉ. सीमा पांडेय, डॉ. एकेभटृ, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. अजय प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. एफ रहमान, डॉ. विजय पांडेय, डॉ. शंकर सिंह, डॉ. अखिलेश गुप्ता, डॉ. विमल चन्द्र त्रिपाठी एवं पतंजलि चिकित्सालय प्रबंधक अजय मिश्र ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विश्व आयुर्वेद परिषद की आजीवन सदस्यता ग्रहण करने वाले डॉ. राकेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. कौशल्या गुप्ता, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. केके राणा, डॉ. सीमा पांडेय, डॉ. शहंशाह आलम, डॉ. श्याम प्रकाश व डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव को राज्य मंत्री ने सदस्यता प्रमाण पत्र एवं भगवान धन्वंतरि का चित्र प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस मौके पर डॉ. रामजी प्रजापति, डॉ. एचएस मिश्र, आयुर्वेद आफिसर डॉ. आदित्य श्रीवास्तव, डॉ. शालिनी गुप्ता, शिखारानी व आयुर्वेद आफिसर डॉ. अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed