फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Avoid posting inflammatory posts on social media

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने से बचें

Tue, 20 Sep 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Avoid posting inflammatory posts on social media
बलरामपुर। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व अभद्र टिप्पणी करने से परहेज करें। त्योहार को शांतिपूर्वक तरीके से मनाएं। पूजा पंडालों के पास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये बातें मंगलवार को ललिया थाने में आयोजित पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने कहीं।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि रामलीला व दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। पूजा पंडालों के पास 24 घंटे दो लोग पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सभी पंडालों में आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए। ध्यान रखें कि मादक पदार्थ का सेवन करके पूजा पंडाल व रामलीला में कोई न जाए। ऐसे लोगों के साथ ही अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी ललिया राधारमण सिंह ने कहा कि सभी लोग अपनी कमेटी में महिलाओं को शामिल करें, इससे महिलाओं की सहभागिता होगी। ललिया थानाध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा सभी लोग शांतिपूर्वक पर्व मनाएं। अराजक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस मौके पर एसआई शम्मी सिंह, चौकी इंचार्ज किसलय मिश्र, ओमप्रकाश शुक्ल, त्रियुगी नारायन द्विवेदी, संतोष वर्मा, राजकुमार तिवारी, मो. उमर शाह, अशोक वर्मा, संजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैसड़ी कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता एसडीएम तुलसीपुर मंगलेश दुबे ने की। उन्होंने कहा कि परंपरागत तरीकों से त्योहार मनाएं। डीजे पर अश्लील गानों पर प्रतिबंध रहेगा। क्षेत्र में कुल 60 जगह दुर्गापूजा पंडाल सजेंगे। इस मौके पर कोतवाल ओपी सिंह चौहान, सरदार परमजीत सिंह, नुरुल हसन खां, रवि मिश्र, जगदंबा ठाकुर, डब्लू ओझा, बैजनाथ जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed