{"_id":"5d9f79948ebc3e93da788de5","slug":"attack-on-family-balrampur-news-lko486140539","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के परिवार को बंधक बनाकर जानलेवा हमला, लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार के परिवार को बंधक बनाकर जानलेवा हमला, लूट
विज्ञापन
बलरामपुर। लेनदेन के विवाद में ठेकेदार के निष्कासित मुंशी ने घर में घुसकर परिवारीजनों पर हमला कर दिया। ठेकेदार, उनकी पत्नी तथा बहन को असलहे के बट से हमला करके आरोपी 15 लाख रुपये का चेक मांग रहा था।
चेक न मिलने पर वह घर में रखी 15 हजार नकदी और सोने की दो चेन लूटकर भाग गया। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर सभी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
घटना गुरुवार भोर में एसपी आवास से चंद कदम दूर सिविल लाइंस निवासी ठेकेदार वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर हुई है। वीरेंद्र ने बताया कि मोहल्ला नील कोठी अचलापुर निवासी विनोद तिवारी पूर्व में उनका मुंशी था, जिसे उन्होंने काम से हटा दिया था। गुरुवार भोर विनोद पिस्टल घर में लेकर घुस आया।
विज्ञापन
विनोद ने वीरेंद्र की पत्नी शकुंतला देवी तथा बहन शारदा को बंधक बना लिया और 15 लाख रुपये का चेक मांगने लगा। उसने पिस्टल से गोली चलाई मगर फायर मिस हो गया। इस पर विनोद ने वीरेंद्र, शकुंतला तथा शारदा को पिस्टल की बट से वार कर लहूलुहान कर दिया।
इसके बाद वीरेंद्र की जेब में रखे 15 हजार रुपये तथा पत्नी व बहन के गले की सोने की चेन छीनकर विनोद भाग गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी देवरंजन वर्मा ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिये। तीनों घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
देहात कोतवाली के इंस्पेक्टर वीके सिंह ने बताया कि वीरेंद्र श्रीवास्तव की तहरीर पर आरोपी विनोद तिवारी के खिलाफ लूट व जानलेवा हमले का केस दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।