फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ATS tracing Shahroz's links from Mumbai to Sri Ganganagar

Balrampur News: मुंबई से श्रीगंगानगर तक शहरोज की कड़ियां खंगाल रही एटीएस

Sun, 26 Jul 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
ATS tracing Shahroz's links from Mumbai to Sri Ganganagar
फोटो 28 शहरोज अहमद
बलरामपुर। पाकिस्तान के लिए कथित जासूसी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार बलरामपुर निवासी शहरोज से पूछताछ के बाद एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। अब जांच केवल उसकी भूमिका तक सीमित न रहकर बलरामपुर, मुंबई और राजस्थान के श्रीगंगानगर के बीच जुड़े संभावित नेटवर्क पर केंद्रित है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, एटीएस यह पता लगाने में जुटी है कि श्रीगंगानगर में शहरोज किन लोगों के संपर्क में था और कथित तौर पर हथियार एवं विस्फोटकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में किन व्यक्तियों की भूमिका हो सकती थी। जांच एजेंसी मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), चैट हिस्ट्री, सोशल मीडिया गतिविधियों और डिजिटल लेनदेन का गहन विश्लेषण कर रही है। साथ ही यह भी जांचा जा रहा है कि भारत-नेपाल सीमा का इस्तेमाल करने वाला कोई संगठित मॉड्यूल तो सक्रिय नहीं था।
विज्ञापन


जांच का एक महत्वपूर्ण पहलू संभावित परिवहन व्यवस्था भी है। एटीएस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यदि श्रीगंगानगर से हथियार या विस्फोटक लाए जाते, तो उन्हें बलरामपुर या मुंबई तक पहुंचाने के लिए किस माध्यम का इस्तेमाल किया जाना था। रेलवे, बस, निजी वाहन और मालवाहक परिवहन सहित सभी संभावित विकल्पों की पड़ताल की जा रही है। यह भी जांच का विषय है कि सामग्री लाने की जिम्मेदारी स्वयं शहरोज की थी या किसी अन्य व्यक्ति अथवा ट्रांसपोर्ट नेटवर्क की मदद ली जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मुंबई में शहरोज के पुराने संपर्कों, आर्थिक लेनदेन और यात्राओं के उद्देश्य की भी अलग से जांच की जा रही है। पिछले कुछ वर्षों के यात्रा रिकॉर्ड, होटल में ठहरने का विवरण, मोबाइल लोकेशन और बैंक खातों से जुड़े लेनदेन का मिलान किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रक्रिया में कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर भी एजेंसी के रडार पर आए हैं, जिनकी तकनीकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed