फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ATS and bomb disposal team investigate 15 hours

एटीएस व बम डिस्पोजल टीम ने 15 घंटे खंगाले राज

Tue, 08 Sep 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
ATS and bomb disposal team investigate 15 hours
बलरामपुर के गदुरहवा मोहल्ले में मामले की छानबीन करती बम डिस्पोजल व एटीएस की टीम - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नगर के गदुरहवा मोहल्ले में हुए विस्फोट मामले में देर शाम बलरामपुर पहुंची बम डिस्पोजल व एटीएस की टीम ने जांच की। करीब 15 घंटे की गहन छानबीन के बाद टीम घटना से जुड़े साक्ष्य अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

गदुरहवा मोहल्ले में सोमवार सुबह हुए भीषण धमाके में एक युवक की मौत तथा दो महिलाएं घायल हो गई थी। यह धमाका पटाखा व्यवसायी मो. अकरम के घर हुआ था। पुलिस का दावा है कि अकरम ने घर में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया था। इन्हीं पटाखों में हुए विस्फोट के कारण यह घटना हुई है।
विज्ञापन

घटना की मूल वजह क्या है, इसकी जांच के लिए सोमवार रात करीब 9 बजे यूपी एटीएस लखनऊ तथा बम विस्फोटक स्क्वायड फैजाबाद की टीम भी पहुंची। टीम ने घटना स्थल पर अंधेरे के बीच देर रात तक फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्यों का संकलन किया। मंगलवार सुबह भी टीम दोपहर तक छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टीम को मौके से दो झोले में रखे पटाखे व एक एयरगन मिली है। इसकी पुष्टि किसी अधिकारी ने नहीं की है। मौके पर इन टीमों के सहयोग में फोरेंसिक टीम के अलावा सीओ सिटी मनोज यादव व नगर कोतवाल राजितराम भी मौजूद रहे। धमाके में इस्तेमाल विस्फोटक किस तरह का था, यह संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed