फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Athletes displayed their prowess in athletics and handball competitions

Balrampur News: एथलेटिक्स व हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Wed, 24 Jun 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 24 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Athletes displayed their prowess in athletics and handball competitions
फोटो-48-बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में हैंडबॉल खेलते ​खिलाड़ी ।-संवाद
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर वर्ग बालक-बालिका एथलेटिक्स और हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को दूसरे दिन पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन व सीडीओ हिमांशु गुप्त ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। डीएम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग करने की बात कही। हैंडबॉल खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी तैयारियों की जानकारी ली और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। हैंडबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच ताइक्वांडो स्टेडियम व सुंदरलाल रामलाल इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें सुंदरलाल रामलाल के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। दूसरा मैच डीएवी इंटर कॉलेज व पायनियर पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। इस मैच में डीएवी इंटर कॉलेज की टीम ने जीत दर्ज की। तीसरा मैच एथलेटिक्स टीम बलरामपुर व टीटू वर्ल्ड स्कूल के बीच हुआ। यह मैच एथलेटिक्स टीम बलरामपुर ने जीता। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 25 जून को डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर व स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच खेला जाएगा। इसी तरह जूनियर वर्ग में 400 मीटर, 800 व 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सचिन मिश्र, कंचन, प्रिंस गुप्त, मानस, सौरभ गुप्त ने दमखम दिखाया। गोला फेंक व भाला फेंक में रघुवीर गिरि, अभिजीत सिंह, अनुराग सिंह व पुनीत प्रतिभाग किया। क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि एथलेटिक्स स्पर्धा का परिणाम 25 जून को जारी किया जाएगा। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस अवसर पर प्रशिक्षक नागेंद्र गिरि, अभय सिंह, विजय शंकर पांडेय, सूरज कुमार, हिना खातून, तौहीद अजदी, रश्मि सिंह व सूरज तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed