फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Atal ji's birth anniversary celebrated with great pomp

धूमधाम के साथ मनाई गई अटल जी की जयंती

Wed, 25 Dec 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Atal ji's birth anniversary celebrated with great pomp
बलरामपुर में गरीबों को कंबल वितरित करते विधायक पल्टूराम व अन्य। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी का जन्मदिन बुधवार को उनकी कर्मस्थली बलरामपुर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। भाजपा के जिला व सभी मंडल कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृत्तित्व पर प्रकाश डाला गया। भाजपा नेताओं ने अस्पतालों में मरीजों को फल बांटकर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय अटल भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह एवं सदर विधायक पल्टूराम ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार बलरामपुर संसदीय क्षेत्र से ही चुनाव जीतकर संसद में पहुंचे थे। मृदुभाषी होने के साथ-साथ व महान प्रशासक भी थे। अपनी कविताओं के माध्यम से जहां उन्होंने आमजन की पीड़ा को उजागर किया, वहीं प्रधानमंत्री रहते हुए देश के विकास को नई ऊंचाइयां दीं। जिलाध्यक्ष व सदर विधायक ने गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कंबल भी वितरित किया। गोष्ठी के अंत में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष ने अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने पार्टी कार्यालय में अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएचसी उतरौला में मरीजों को फल बांटकर अटल जी को श्रद्घांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधान सभा प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव, जगदंबा सोनकर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह, सीबी माथुर, केके यादव, रमेश जायसवाल व अनिल कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रेहरा बाजार पचपेड़वा व तुलसीपुर मंडल कार्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित कर अटल जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed