फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Assistant missing, secretariat closed, villagers worried

Balrampur News: सहायक गायब, सचिवालय बंद, ग्रामीण परेशान

Thu, 05 Dec 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 05 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Assistant missing, secretariat closed, villagers worried
महदेइया बाजार (बलरामपुर)। श्रीदत्तगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में सचिवालयों की स्थिति बदहाल है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के कई सचिवालयों की पड़ताल की गई तो चौकाने वाला नजारा सामने आया। कई जगह सचिवालयों पर ताला लटकता मिला। सचिवालय बंद होने पर ग्राम वासियों को अभिलेख बनवाने के लिए ब्लॉक मुख्यालय तक दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में एक छत के नीचे सभी तरह की ऑनलाइन सुविधाएं मुहैया कराने के लिए खोले गए ग्राम सचिवालय महज दिखावा साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

सीन-एक
-सप्ताह में एक दिन आते हैं सहायक
ग्राम पंचायत महदेइया सिरसिया के सचिवालय पर सुबह 10:59 बजे ताला लटकता मिला। ग्रामीण उमाशंकर वर्मा ने बताया कि कई-कई दिन सचिवालय बंद रहता है। जिस उद्देश्य के लिए सरकार ने इसका निर्माण कराया था, उसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सहायक सप्ताह में एक बार ही आती हैं।
विज्ञापन

सीन-दो
-गंदगी से पटा मिला सचिवालय
ग्राम पंचायत कालूबनकट के सचिवालय में सुबह 11.11 बजे पंचायत सहायक नदारद मिले। सचिवालय परिसर में गंदगी का अंबार दिखा। सचिवालय के कक्षों में लगे दरवाजे टूटे पड़े हैं। वहीं क्रिकेट खेल रहे युवकों ने बताया कि सचिवालय में अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इसमें हमेशा जानवर जुटे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन-तीन
-सचिवालय में लटकता मिला ताला
- ग्राम पंचायत कालिंजर ग्रिंट के सचिवालय में दोपहर 11.27 बजे ताला लटकता मिला। सचिवालय में गंदगी का अंबार लगा मिला। दीवारों का प्लास्टर उजड़ा था। देखरेख के अभाव में सचिवालय खंडहर होता जा रहा है। ग्रामीण मनीराम यादव, धनीराम व विशेसर ने बताया कि ग्रामीणों को सचिवालय का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। कभी कभार जब अधिकारियों का आना होता है तभी खोला जाता है। अभिलेख बनवाने के लिए बाजार की दौड़ लगानी पड़ती है।
सीन-4
-सचिवालय में नहीं होता कोई काम
- ग्राम पंचायत गोमड़ी का सचिवालय भी 11.38 बजे बंद मिला। ग्रामीण कर्ता राम यादव व गंगाराम राजभर ने बताया कि सचिवालय में कोई काम नहीं होता है। यह मात्र शोपीस बनकर रह गया है। ग्रामीणों को संबंधित कार्य के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं।

सर्वे कार्य में लगे हैं पंचायत सहायक
गांवों में सर्वे कार्य चल रहा है। सचिवालयों में तैनात पंचायत सहायक सर्वे के कार्य में लगे हुए हैं। समय मिलने पर वह सचिवालय में आते हैं। सचिवालय के बाहर सहायक व अन्य अधिकारियों का मोबाइल नंबर लिखा है। ग्रामीण किसी भी कार्य के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
मोहित दूबे, बीडीओ श्रीदत्तगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed