फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Assembly wise duty of 6462 polling personnel decided

Balrampur News: 6462 मतदान कार्मिकों की तय हुई विधानसभावार ड्यूटी

Fri, 10 May 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 10 May 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Assembly wise duty of 6462 polling personnel decided
बलरामपुर के एनआईसी सभागार में रेडमाइजेशन कराते डीएम अरविंद सिंह व अन्य।
बलरामपुर। जिले में 6,462 मतदान कार्मिकों की विधानसभावार ड्यूटी तय कर दी गई है। सामान्य प्रेक्षक किशोर कुमार और जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अरविंद सिंह की मौजूदगी में बुधवार की शाम सात बजे तक एनआईसी सभागार में निर्वाचन आयोग के साॅफ्टवेयर पर ड्यूटी का निर्धारण कर दिया गया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि लोकसभा सीट श्रावस्ती की जिले में तीन विधानसभा सदर, तुलसीपुर व गैंसड़ी के बूथाें पर मतदान कराया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर चार कार्मिक तैनात होंगे। 20 फीसदी अतिरिक्त कार्मिक व गैंसड़ी विधानसभा उपचुनाव के दो अतिरिक्त मतदान कार्मिक को भी प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मतदान कराना है। द्वितीय रेंडमाइजेशन के दौरान विधानसभावार 6,462 कार्मिकों की छंटनी कर ली गई है, जिन्हें प्रशिक्षण दिलाने के लिए बुलाया गया है। प्रशिक्षण के बाद तृतीय रेंडमाइजेशन में सभी पोलिंग पार्टियों को बूथ भी अलॉट कर दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी मतदान कार्मिक व सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, उपजिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed