{"_id":"6a15d4a739ffc025f101e4de","slug":"ashish-blasters-team-became-the-winner-of-thalapathy-cricket-tournament-balrampur-news-c-99-1-slko1018-149057-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: थालापति क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बनी आशीष ब्लास्टर्स की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: थालापति क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बनी आशीष ब्लास्टर्स की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 26 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो-38- बलरामपुर के एसएसबी के मैदान पर खेले गए थालापति क्रिकेट प्रतियोगिता में सम्मानित किए गए
Link Copied
बलरामपुर। एसएसबी के मैदान पर खेले गए थालापति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जीतकर आशीष ब्लास्टर्स की टीम विजेता बनी। गेंद व बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने पर ओम तेवतिया को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट का फाइनल मैच आशीष ब्लास्टर्स और अंकुर अटैकर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर आशीष ब्लास्टर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 15 ओवर के मैच में ओपनर ओम तेवतिया के 35 गेंदों पर नाबाद 62 रन और सुधांशु त्रिपाठी के 41 गेंदों पर 52 रनों की बदौलत आशीष ब्लास्टर्स की टीम ने दो विकेट पर 143 रन बनाए। 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंकुर अटैकर्स की टीम अनुराग तिवारी के 44 रन और अनूप के 23 रनों के बावजूद निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट पर मात्र 113 रन ही बना सकी। इस तरह फाइनल मैच 30 रनों से जीतकर आशीष ब्लास्टर्स की टीम विजेता बनी। इस अवसर पर रीनू कुमार, सौभाग्य पाठक, अभिषेक पांडेय, अशोक, विचित्र वीर्य सिंह, रवि कर्दम, सचिवेंद्र सिंह व अमित राणा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।