फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   arya samaj program balrampur

बलरामपुर: वेद से विमुख होने के कारण पनप रही सामाजिक कुरीतियां

Mon, 20 Feb 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 20 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
arya samaj program balrampur
उतरौला (बलरामपुर)। आर्य समाज का 90वां वार्षिकोत्सव नगर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को आर्य समाज मंदिर में व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में वेद की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। व्याख्यान को संबोधित करते हुए पंडित महेंद्र पाल ने कहा कि वेद ही हमें सच्चा मार्ग दिखाता है। मनुष्य से मनुष्य को जोड़ता है। समाज में जो कुरीतियां फैली है, वह वेद से विमुख होने के कारण ही पनप रही हैं। कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने स्वधर्म, स्वराष्ट्र, स्वभाषा व स्वसंस्कृति का प्रसार किया। हिंदी ही एक मात्र ऐसी भाषा है, जो संपूर्ण भारत को एक धागे में पिरो रही है।
विज्ञापन

बताया कि अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध स्वराष्ट्र की आवाज सबसे पहले स्वामी दयानंद ने ही उठाई थी। भजनोपदेशक ठाकुर प्रसाद आर्य ने कहा कि ज्ञान न होने के कारण समाज में कुरीतियां फैली हैं। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिये वेद का ज्ञान होना आवश्यक है। कहाकि जब से हमने वेद पढ़ना छोड़ दिया, तब से दुर्व्यसनों ने घेर लिया। इस अवसर पर रामदेव आर्य, दिनेश कुमार, रामेंद्र गुप्त, फूल सिंह, दिलीप कुमार आर्य, अरविंद सोनी, पवन कश्यप, लवकुश जायसवाल व राम प्रकाश आर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed