{"_id":"5ddd5c348ebc3e54e406b9fd","slug":"artists-faces-blossomed-with-the-award-balrampur-news-lko494405730","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरस्कार पाकर कलाकारों के चेहरे खुशी से खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरस्कार पाकर कलाकारों के चेहरे खुशी से खिले
विज्ञापन
बलरामपुर के जिला पंचायत सभागार में कलाकारों को सम्मानित करते सीडीओ अमनदीप डुली।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिला पंचायत सभागार में सीडीओ अमनदीप डुली ने सोमवार की देर शाम कलाकारों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों का बेहतर प्रदर्शन करने पर चयन किया गया। पुरस्कार पाकर कलाकारों के चेहरे खुशी से खिल गए। छह विधाओं में मंडल स्तर पर चयनित कलाकार अपनी कला का हुनर दिखाएंगे।
सीडीओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कराने के लिए युवा कल्याण विभाग की तरफ से किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। कलाकारों ने भारत नाटयम, कत्थक नृत्य, शास्त्रीय गायन, लोकगीत, हारमोनियन व लोक नृत्य जैसे क्षेत्रों में शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है।
निर्णायक मंडल के सदस्य जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राज कुमार श्रीवास्तव, रामदेव तिवारी व कार्यालय सहायक रजा इमाम रिजवी ने प्रदर्शन के आधार पर भारत नाट्यम में अनुष्का सोनी, कथक नृत्य में पारिजात त्रिपाठी, शास्त्रीय गायन में अरनव आनंद, लोकगीत में मार्या तिवारी, हारमोनियम में कौस्तुम श्रीवास्तव व लोक नृत्य में सलोनी पांडेय को प्रथम स्थान के लिए चुना।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद डीडीओ गिरिश कुमार पाठक, अपर मुख्य अधिकारी अशरफ अली, बृजेंद्र तिवारी, क्रीड़ाधिकारी अमित चौधरी आदि ने ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों के कला की तारीफ की। कार्यक्रम के आयोजन में पीआरडी जवान ठाकुर प्रसाद पांडेय, अशोक कुमार तिवारी व राज कुमार गुप्ता आदि का सराहनीय योगदान रहा।
जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही मंडल स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी और जिले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को मंडल स्तर की प्रतियोगिता में शामिल कराया जाएगा।