Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Arrested for taking salary as a teacher using fake documents

Balrampur News: फर्जी अभिलेख पर शिक्षक बनकर लिया वेतन, गिरफ्तार

Fri, 26 Dec 2025 09:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
Arrested for taking salary as a teacher using fake documents
मो. अहमद अंसारी, अ​भियुक्त
बलरामपुर। मदरसा जामिया अरबिया अनवारुल उलूम से जुड़े फर्जी नियुक्ति और वेतन घोटाले के आरोपी सहायक अध्यापक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कूटरचित दस्तावेज के सहारे सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति दिखाकर फर्जी उपस्थिति और मासिक वेतन बिलों के माध्यम से सरकारी धनराशि का गबन करने का आरोप है।
विज्ञापन


मामले का खुलासा 16 दिसंबर को हुआ था। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत कुमार मौर्या ने थाना तुलसीपुर में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि मदरसा जामिया अरबिया अनवारुल उलूम, तुलसीपुर में सहायक अध्यापक की नियुक्ति के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए। आरोप है कि प्रधानाचार्य और लिपिक द्वारा तथ्यों को छिपाते हुए फर्जी तरीके से उपस्थिति रजिस्टर प्रमाणित किया गया और लगातार फर्जी मासिक वेतन बिल प्रस्तुत कर सरकारी धनराशि का गबन किया गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने आरोपी मो. अहमद अंसारी निवासी ग्राम शेखपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर को 26 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया। तुलसीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य और लिपिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना आवेदन के हुई नियुक्ति और बिना पढ़ाई लिया वेतन

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास एक नियुक्ति प्रमाणपत्र आया था, हालांकि उसने इसके लिए कोई आवेदन नहीं किया था। इसी प्रमाणपत्र के आधार पर अप्रैल 2025 में मदरसे के लिपिक अजीज अहमद ने उसकी जॉइनिंग करा दी गई। बताया कि वह कभी भी मदरसे में पढ़ाने नहीं गया और न ही उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर किए। इसके बावजूद सितंबर 2025 तक उसके खाते में नियमित रूप से वेतन आता रहा। बाद में सितंबर में उसने त्यागपत्र दे दिया। एसपी विकास कुमार ने बताया कि मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed