फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Arrangements should be made in the hospital to prevent communicable diseases and heatwave

Balrampur News: अस्पताल में संचारी रोग व हीटवेव से बचाव के हो इंतजाम

Wed, 16 Apr 2025 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
Arrangements should be made in the hospital to prevent communicable diseases and heatwave
बलरामपुर। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा करते हुए हीटवेव से बचाव के लिए अस्पताल में सुविधाओं की पड़ताल की।
विज्ञापन

मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए एक माह का विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में होने वाली गतिविधियों का फीडबैक लेते हुए एसीएमओ ने सीएचसी का निरीक्षण किया। सीएचसी में डेंगू, मलेरिया व टायफाइड सहित अन्य संचारी रोगों से बचाव की तैयारियों की हकीकत परखी।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक चंद्र प्रकाश को निर्देश दिया कि आने वाले दिनों में हीटवेव का प्रकोप बढ़ेगा। पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दवाओं के साथ सभी संसाधन उपलब्ध होने चाहिए। इसके बाद एसीएमओ ने रेडवलिया, बदलपुर व चौखड़िया गांव में बचाव कार्य का निरीक्षण किया। गांव में गंदगी वाले स्थानों की साफ-सफाई करवाकर एंटीलार्वा का छिड़काव कराया। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed