फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Arrangements of parks did not improve even after demand

Balrampur News: मांग के बाद भी नहीं सुधरीं पार्कों की व्यवस्थाएं

Mon, 17 Apr 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 17 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Arrangements of parks did not improve even after demand
बलरामपुर। शहर की करीब डेढ़ लाख आबादी को माॅर्निंग वॉक सड़क पर करनी पड़ती है। व्यायाम व माॅर्निंग वॉक के लिए शहर में स्थित मात्र दो पार्कों का हाल बेहाल है। दोनों पार्कों में गंदगी, ट्रांसफाॅर्मर और हाईटेंशन तारों का खतरा है।
विज्ञापन



बलरामपुर नगर की आबादी करीब डेढ़ लाख है। शहर में घूमने-फिरने के अलावा व्यायाम व मार्निंग वॉक के लिए तुलसी पार्क व तिकोनिया पार्क स्थापित हैं। इन पार्कों की सफाई व रखरखाव की जिम्मेदारी स्थानीय नगर पालिका प्रशासन की है। हालत यह है कि शहर के लोग माॅर्निंग वॉक इन पार्कों के अलावा सड़क पर अथवा स्टेडियम में करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन



इन पार्कों में लगा बच्चों का झूला व बैठने का झूला शोपीस बनकर रह गया है। पार्काें में गंदगी पसरी है। अन्य व्यवस्थाएं भी बदहाल हैं। सड़क पर मार्निंग वॉक करने वाले लोगों को दुर्घटना का भय बना रहता है। कई बार मांग के बाद भी पार्कों की व्यवस्थाएं नहीं सुधरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







लोग बोले, प्रशासन कराए पार्कों का सौंदर्यीकरण
मोहल्ला टेढ़ी बाजार निवासी शिवेंद्र मिश्रा गौरव का कहना है कि पार्कों की बदहाल व्यवस्था के चलते लोग सड़कों पर ही माॅर्निंग वॉक करने को मजबूर हैं। सड़क पर माॅर्निंग वॉक के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। संजय शुक्ल का कहना है कि पार्कों के सौंदर्यीकरण का चुनावी वादा छलावा बनकर रहा गया है। कई बार मांग करने के बावजूद पार्कों का सौंदर्यीकरण नहीं हो पा रहा है। सत्य प्रकाश का कहना है कि सड़क पर टहलने की वजह से लोग आए दिन दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में न तो प्रशासन इस तरफ ध्यान दे रहा है और न ही जनप्रतिनिधि। अंबिका प्रसाद साहू का कहना है कि शहर में मात्र दो ही पार्क हैं। इन पार्कों की हालत भी बद से बदतर है। शहरवासियों की सेहत का ख्याल रखते हुए प्रशासन को पार्कों का सौंदर्यीकरण कराना चाहिए।






नगर में पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए पूर्व में ही प्रस्ताव भेजा गया था। नगर पालिका चुनाव के बाद फिर पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा। बजट मिलते ही सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
-राजमणि, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed