फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Application process for pre tenth scholarship from 10th

Balrampur News: पूर्व दशम छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 से

Tue, 01 Aug 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 01 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Application process for pre tenth scholarship from 10th
बलरामपुर। शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए पूर्व दशम (कक्षा नौ व दस) के छात्रों को छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित करने के लिए समाज कल्याण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सात अगस्त से सभी विद्यालय छात्र-छात्राओं की संख्या आदि का मास्टर डेटा साॅफ्टवेयर पर अपलोड करेंगे। इसके बाद विद्यालयों को समाज कल्याण विभाग की तरफ से आईडी व पासवर्ड दिया जाएगा। 10 अगस्त से छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

शासन की तरफ से पूर्वदशम छात्रवृत्ति आवेदन की समय सारिणी जारी कर दी गई है। समाज कल्याण विभाग ने माध्यमिक विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा है। सभी को समय सारिणी के अनुसार विद्यार्थियों से आवेदन कराते हुए जांच व अग्रसारण की कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि सात अगस्त से आठ सितंबर तक शिक्षण संस्थाओं को मास्टर डाटा में शामिल होने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मास्टर डाटा में छात्रों की संख्या आदि का विवरण अपलोड करना पड़ेगा। इसके बाद डीआईओएस की तरफ से इनका सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 अगस्त से 10 अक्तूबर तक कक्षा नौ व दस के विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद विद्यार्थियों को सात दिन के अंदर आवेदन पत्र की हार्डकॉपी विद्यालय में जमा करनी होगी। विद्यालय द्वारा छात्रों के हार्डकाॅपी व ऑनलाइन विवरण का मिलान कर आवेदन अग्रसारित किया जाएगा। 18 अक्तूबर से 14 दिसंबर तक डीआईओएस द्वारा विद्यालयों में वास्तविक छात्र संख्या की प्रमाणिकता को ऑनलाइन सत्यापित करना होगा। एक नवंबर से छह नवंबर तक छात्र-छात्राओं को आवेदन में त्रुटियां सही करने का मौका दिया जाएगा।

एक नवंबर से 20 दिसंबर तक जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा डाटा को लॉक किया जाएगा। 26 दिसंबर को विभागीय अधिकारियों द्वारा लॉक किए गए डाटा के हिसाब से छात्रवृत्ति की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed