फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Anwar becomes Prime Minister of Bal Sansad, Nisha Deputy PM

Balrampur News: अनवर बने बाल संसद के प्रधानमंत्री, निशा डिप्टी पीएम

Tue, 26 Sep 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 26 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Anwar becomes Prime Minister of Bal Sansad, Nisha Deputy PM
बलरामपुर। कंपोजिट विद्यालय कालूबनकट में मंगलवार को बाल संसद का गठन किया गया। विद्यालय में हुए चुनाव में अनवर अहमद दो प्रतिस्पर्धियों को हराकर प्रधानमंत्री चुने गए। जबकि दूसरे स्थान पर रही निशा को उप प्रधानमंत्री (डिप्टी पीएम) नामित किया गया। चुनाव से पहले प्रधानाध्यापक दिलीप चौहान ने विद्यार्थियों को संसद में होने वाले क्रिया कलाप के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नए संसद भवन की खूबियों के बारे में भी छात्रों को बताया।
विज्ञापन

बाल संसद में प्रधानमंत्री पद के लिए छात्रा निशा, अनवर अहमद व खुशी ने नामांकन किया। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने विद्यार्थियों के बीच घूम-घूम कर अपने पक्ष में प्रचार प्रसार करते हुए वोट व समर्थन देने की अपील की। इस दौरान प्रत्याशी विद्यार्थियों के बीच एक भाषण प्रतियोगिता भी हुई। इसके बाद हुए चुनाव में कुल 145 छात्रों ने मतदान किया। मतदान के बाद हुई मतगणना में खुशी को 35, निशा को 46 और अनवर अहमद को 64 मत प्राप्त हुए। इस तरह अनवर अहमद ने 18 मतों से जीत हासिल करते हुए प्रधानमंत्री पद की कुर्सी प्राप्त की।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल ने अनवर अहमद को प्रधानमंत्री एवं द्वितीय स्थान पर रहने वाली उम्मीदवार निशा को उपप्रधानमंत्री बनाने की घोषणा की। तृतीय स्थान पर रहने वाली उम्मीदवार खुशी को सर्वसम्मति से शिक्षा मंत्री का दायित्व दिया गया। चयनित सभी बाल संसद के मंत्रियों को 29 सितंबर को शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर अशोक कुमार गुप्ता, मृदुला पालीवाल, अख्तर सिद्दीकी, राम सागर, राम नाथ यादव, कंचन, छोटका, गीता व गुड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed