फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Anushka Bhardwaj emerges victorious in the Hindi debate competitionAnushka Bhardwaj emerges victorious in the Hindi debate competition

Balrampur News: हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में अनुष्का भारद्वाज ने मारी बाजी

Fri, 16 Oct 2026 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Anushka Bhardwaj emerges victorious in the Hindi debate competitionAnushka Bhardwaj emerges victorious in the Hindi debate competition
एमएलके महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी। स्रोत महाविद्यालय
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को पाठ्य सहगामी गतिविधियों के तहत हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के ग्रामीण विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर पक्ष-विपक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा अनुष्का भारद्वाज ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


‘उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षिक अवसरों, समानता और उच्च शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर अपने विचार रखे। इस दौरान तार्किक चिंतन, प्रभावी अभिव्यक्ति और समसामयिक शैक्षिक नीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा अनुष्का भारद्वाज ने पहला, एमए प्रथम वर्ष की शुमाइला कय्यूम ने दूसरा और बीए तृतीय वर्ष की अनामिका वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रखर त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह, प्रो. विमल प्रकाश वर्मा, प्रो. दिनेश कुमार मौर्य, डॉ. ऋषि रंजन पांडेय, मानसी पटेल और राहुल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed