{"_id":"60da03cf8ebc3e91fa436617","slug":"answer-summoned-on-getting-dampness-in-new-building-balrampur-news-lko584554587","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई बिल्डिंग में सीलन िमलने पर जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई बिल्डिंग में सीलन िमलने पर जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। नवनिर्मित भवन की दीवार में सीलन मिलने पर एई आरईएस से जवाब तलब किया गया है। सात दिन में संतोषजनक कार्य न पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सीडीओ रिया केजरीवाल ने 1.61 करोड़ की दो परियोजनाओं का डीएसटीओ संजीव व अपर सांख्यिकी अधिकारी रंजीत कुमार के साथ निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया। सीडीओ ने कार्यदायी संस्थाओं के एक्सईएन व इंजीनियरों को 50 लाख से ऊपर लागत वाली सभी परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण व समय से निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है।
परियोजनाओं को समय से हैंडओवर कराकर लोगों को लाभ दिलाया जा सके।
सीडीओ ने सोमवार को बताया कि उन्होंने कार्यदायी संस्था आरईएस की तरफ से 85 लाख रुपये की लागत से कराए जाने वाले आदि शक्ति मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ मंदिर विद्यालय भवनियापुर तुलसीपुर में थारु जनजाति छात्र-छात्राओं के छात्रावास भवन निर्माण का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
छात्रावास के नवनिर्मित भवन की दीवारों में सीलन पाए जाने पर एई आरईएस वाईपी शुक्ल से जवाब तलब किया है। सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई और एई आरईएस को सात दिन में संतोषजनक कार्य न पाए जाने की विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी। सीडीओ ने गैसड़ी ब्लॉक के जनकपुर गांव में 76 लाख की परियोजना का निरीक्षण कर जायजा लिया।
उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की तरफ से 76 लाख रुपये की लागत से गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। मौके पर मौजूद राजकीय निर्माण निगम के जेई बसंत से सीडीओ ने पूछताछ की। सीडीओ ने जिले में 50 लाख रुपये की लागत से होने वाली सभी परियोजनाओं का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय से पूरा कराने का निर्देश कार्यदाई संस्थाओं के एक्सईएन व इंजीनियरों को दिया है जिससे संबंधित परियोजनाओं को हैंडओवर कराकर लोगों को लाभ दिलाया जा सके।
सीडीओ ने मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत सचिव संदीप कुमार को जनकपुर मंदिर के तालाब की साफ-सफाई और उसके चारों तरफ से पौधरोपण कराने का निर्देश दिया जिससे तालाब का प्रयोग लोग कर सकें।