{"_id":"612e61658ebc3e79f5528be4","slug":"another-oxygen-plant-launched-in-joint-district-hospital-balrampur-news-lko593478593","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त जिला चिकित्सालय में एक और आक्सीजन प्लांट का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त जिला चिकित्सालय में एक और आक्सीजन प्लांट का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बलरामपुर चीनी मिल की तरफ से संयुक्त जिला चिकित्सालय में मंगलवार को एक और आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया गया है। 350 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले इस प्लांट से 35 बेड पर 24 घंटे आक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी।
कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना को देखते हुए संयुक्त जिला अस्पताल को सभी संसाधनों से लैैस किया जा रहा है। इसी क्रम में सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, सीडीओ रिया केजरीवाल एवं बलरामपुर चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने फीता काटकर आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया।
आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करते हुए दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बलरामपुर चीनी मिल प्रशासन हमेशा समाजसेवा के लिए तत्पर रहा है। कोरोना महामारी के दौरान भी लोगों को सहायता पहुंचाने में बीसीएम ग्रुप की भूमिका अग्रणी रही है।
विज्ञापन
संयुक्त जिला चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट लगवाकर इस समूह ने जनपदवासियों के जीवन की सुरक्षा के लिए सराहनीय कार्य किया है। सीडीओ ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अस्पतालों को हर आवश्यक संसाधनों से लैस किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्त्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन करते हुए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं। बलरामपुर चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष ने कहा कि आक्सीजन की कमी से किसी भी व्यक्ति की मौत न हो इसके लिए इस प्लांट की स्थापना की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि बलरामपुर चीनी मिल ग्रुप की तरफ से बाराबंकी जनपद में भी आक्सीजन प्लांट लगवाया जा रहा है। सीएमओ डा. सुशील कुमार, संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. प्रवीण कुमार व पैथोलॉजिस्ट डा. एपी मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।