फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Another accused arrested in Rs 11 crore mid-day meal scam

Balrampur News: 11 करोड़ के मिड-डे मील घोटाले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 10 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in Rs 11 crore mid-day meal scam
बलरामपुर। मिड-डे मील में 11 करोड़ रुपये से अधिक के सरकारी धन के गबन मामले में पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पचपेड़वा क्षेत्र निवासी जैनुल आबदीन को पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच में सामने आया है कि डीएम से स्वीकृत एक्सल शीट में ऑनलाइन पोर्टल पर कूट रचना कर रकम बंटवारे का खेल किया जाता था और फर्जी तरीके से बढ़ाई गई धनराशि विद्यालयों के खातों में भेजकर निकाल ली जाती थी।
विज्ञापन

विदित हो कि 26 नवंबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने कोतवाली नगर में गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया था कि मध्याह्न भोजन योजना के जिला समन्वयक फिरोज अहमद खान समेत 45 लोगों ने आपराधिक साजिश के तहत सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी कर करीब 11 करोड़ रुपये से अधिक सरकारी धन का गबन किया। जांच के दौरान 13 आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक हो चुकी है। शनिवार को 14वें आरोपी जैनुल आबदीन की गिरफ्तारी की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के आईवीआरएस पोर्टल से विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या निकाली जाती थी। इसके आधार पर कन्वर्जन कॉस्ट की एक्सल शीट तैयार कर बीएसए कार्यालय से वित्त एवं लेखाधिकारी के जरिए डीएम की मंजूरी के लिए भेजी जाती थी। डीएम से मंजूरी मिलने के बाद पीएफएमएस पोर्टल पर मूल एक्सल शीट अपलोड नहीं की जाती थी। उसकी जगह कुछ चयनित विद्यालयों के खातों में रकम बढ़ाकर नई एक्सल शीट अपलोड कर दी जाती थी, जबकि अन्य विद्यालयों की धनराशि कम कर दी जाती थी, ताकि कुल राशि में अंतर न दिखाई दे। इसके बाद बढ़ी हुई रकम वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान और अभिभावक समिति के अध्यक्ष धन निकालकर आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन


मिड-डे मील घोटाले में अब तक गिरफ्तार हुए आरोपी
एमडीएम घोटाले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन योजना फिरोज अहमद खान निवासी बरगदवा सैफ थाना पचपेड़वा, अशोक कुमार गुप्ता निवासी बलुआ बलुई थाना कोतवाली देहात, नसीम अहमद निवासी चयपुरवा थाना गैसड़ी, मोहम्मद अहमदुल कादरी निवासी मध्यनगर थाना पचपेड़वा, मलिक मुन्नवर निवासी धुसवा थाना गैड़ास बुजुर्ग, साहेबराम निवासी हरिहर नगर थाना महराजगंज तराई, दानिश निवासी महराजगंज तराई, नूरुल हसन खान निवासी त्रिकोलिया थाना पचपेड़वा, गुलाम गौसुल बरा निवासी गुलरिहा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर, वकील अहमद नूरी निवासी घैसहवा थाना पचपेड़वा, मोहम्मद मुख्तार निवासी मध्यनगर थाना पचपेड़वा, मोहम्मद नजीर निवासी बरगदवा वार्ड नंबर-1 थाना पचपेड़वा, सुरेश कुमार तिवारी निवासी बभनपुरवा खरगौरा थाना गैसड़ी तथा शनिवार को गिरफ्तार जुनैल आबदीन निवासी हरैय्या चन्द्रसी थाना पचपेड़वा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed