फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Animal

रात भर जागकर फसलों की रखवाली को मजबूर अन्नदाता

Tue, 21 Dec 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Animal
फोटो-8-बलरामपुर के गैड़ास बुजुर्ग में खेत में बनाया गया मचान।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। सर्द रात में जहां लोग घर में दुबकने को मजबूर हैं वहीं अन्नदाता रात भर जाग कर अपने खेतों में लगी फसलों की रखवाली करने को विवश हैं। आक्रोशित अन्नदाताओं ने डीएम को शिकायत पत्र भेजकर फसलों को तबाह करने वाले छुट्टा जानवरों को गोशालाओं में पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन

उतरौला तहसील क्षेत्र के ग्राम भरतपुर ग्रिंट निवासी शत्रोहन, ऐलरा निवासी प्रकाश, हरीराम, जगराम, राम औतार, राधेश्याम, रतीराम, इटईरामपुर निवासी नाथे पासवान, रामपुर ग्रिंट निवासी जब्बार व वीरेंद्र सिन्हा आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि रात में पशुओं का झुंड खेतों में पहुंचकर फसलों को तबाह कर रहा है। फसलों की रखवाली के लिए किसानों को अपने खेतों में मचान बनाकर कड़ाके की ठंड में रात जागकर गुजारनी पड़ रही है। खेतों में बाड़ लगाने के लिए पैसे नहीं हैं। परिवार के सभी सदस्यों को शिफ्ट में ड्यूटी कर खेतों में लगे फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इन लोगों ने डीएम से मांग की है कि छुट्टा जानवरों को गोशालाओं में पहुंचाया जाए जिससे उनके फसलों की सुरक्षा हो सके। उतरौला एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने बताया कि छुट्टा जानवरों को गोशालाओं में रखा जा रहा है। छुट्टा जानवरों को गोशाला पहुंचाने में लापरवाही बरतने वाले अफसरों व कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed