फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Angry truck drivers jammed due to illegal recovery on NH

एनएच पर अवैध वसूली से नाराज ट्रक ड्राइबरों ने लगाया जाम

Sun, 03 Oct 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Angry truck drivers jammed due to illegal recovery on NH
बलरामपुर के तुलसीपुर में एनएच जाम कर प्रदर्शन करते ट्रक ड्राइवर। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नगर निकायों में नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर टैक्स देने के बाद निकाय टैक्सी स्टैंड ठेकेदारों की अवैध वसूली से नाराज ट्रक चालकों ने रविवार सुबह तुलसीपुर में एनएच पर जाम लगा दिया। ट्रक ड्राइवरों ने वसूली कर रहे गुर्गों पर गाड़ी का शीशा तोड़ने तथा भंसार के लिए रखा 20 हजार लूटने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विदित हो कि बीते दिनो शासन ने सभी निकायों में वाहन भत्ता शुल्क के नाम पर हो रही सभी तरह की वसूली स्थगित करने का आदेेश जारी किया है। इसके बावजूद जिले के बलरामपुर, उतरौला, तुलसीपुर तथा पचपेड़वा नगर निकायों में टैक्सी स्टैंड ठेकेदारों के गुर्गे वसूली जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन

यह सब पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। रविवार सुबह तुलसीपुर के इटवा चौराहे पर दिल्ली से नेपाल जा रहे ट्रक को गुर्गों ने रोककर पैसा मांगा तो उसने टोल टैक्स देने के बाद किसी भी तरह का पैसा देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर ट्रक ड्राइवर रियासत अली व वसूली कर्मी अमित कुमार के बीच जमकर मार पीट हुयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित ट्रक ड्राइवरों ने नेशनल हाइवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लखीमपुर निवासी ट्रक ड्राइवर रियासत अली ने बताया कि वह दिल्ली से सामान लेकर सोनौली नेपाल बार्डर जा रहा था। गुण्डा टैक्स न देने पर वसूली कर्मियों ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और मारपीट की।
भंसार बनवाने के लिए गाड़ी में रखा 20 हजार रुपया भी लूट लिया। मौके पर पहुंचे तुलसीपुर थाने के एसआइ आरके वर्मा व डीएन चतुर्वेदी ने ड्राइवरों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस घटना से जिले के सभी निकाय प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़ा हो गया है।

कहा यह जा रहा है कि जब वसूली स्थगित है तो फिर गुंडा टैक्स किसकी सलाह पर वसूला जा रहा है। इस संबंध में नगर पंचायत तुलसीपुर के अधिशासी अधिकारी संपूर्णानंद तिवारी ने बताया कि नेशनल हाइवे तथा नगर से बाहर जा रहे वाहनों से वसूली न करने की हिदायत पहले ही दी जा चुकी है। घटना की जानकारी मिली है। जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed